नई दिल्ली, मई 19 -- शेयर बाजार में लिस्टेड सरकारी कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज एलारा सिक्योरिटीज के अनुसार यह शेयर 20 पर्सेंट से ज्यादा उछल सकता है। आइए शेयर का परफॉर्मेंस और टारगेट प्राइस जान लेते हैं।शेयर का परफॉर्मेंस सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को एनएचपीसी के शेयर डिमांड में थे। ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर 79.50 रुपये से 77.67 रुपये के बीच रहा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 92.30 रुपये और 52 हफ्ते का लो 68.66 रुपये है। शेयर के टारगेट प्राइस की बात करें तो एलारा सिक्योरिटीज की ओर से 97 रुपये दिया गया है। अभी की कीमत के लिहाज से शेयर 20 पर्सेंट से ज्यादा उछल सकता है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी अब एक बड़ी री-रेटिंग की संभावना के लिए तैयार है। री-रेटिंग की यह संभावना, अरुणाचल प्रदेश और असम की सीमा पर...