मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर। आरपीएफ व जीआरपी ने प्लेटफार्म पर जांच के दौरान 97 बोतल विदेशी शराब के साथ बेगूसराय की एक महिला को गिरफ्तार किया। वह यूपी से शराब की खेप लेकर पहुंची थी। उसे बेगूसराय जाना था। महिला की पहचान बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मनुपुर निवासी ममता देवी के रूप में हुई। रेल थाना मुजफ्फपुर ने उसके खिलाफ उत्पाद अधीनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में रेल पुलिस जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.