97 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दी सत्र परीक्षा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
गाजीपुर, अगस्त 29 -- नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित सत्र परीक्षा शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। क्षेत्र के 104 परिषदीय विद्यालयों में नामांकित करीब नौ हजार छात्र-छात्राओं में से लगभग 97 प्रतिशत ने परीक्षा में हिस्सा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों के लिए आगामी दिनों में विशेष परीक्षा कराई जाएगी। सत्र परीक्षा का परिणाम सितंबर में आयोजित होने वाली अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) में घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग ने परीक्षा के दौरान शैक्षणिक अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा नवंबर-दिसंबर तथा वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च 2027 में प्रस्तावित है। परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.