97 दिन बाद खुला 19 किलो अफीम का राज, सीमा सुरक्षा पर उठे सवाल
बलरामपुर, अक्टूबर 26 -- - भारत-नेपाल सीमा से 5 किमी अंदर मिली थी खेप, लैब रिपोर्ट में 19.315 किलो अफीम की पुष्टि - सीमा पर पहरा या सिर्फ औपचारिकता, 22 किलो की संदिग्ध खेप निकली अफीम गैसड़ी, संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सीमा से करीब पांच किलोमीटर अंदर मिली संदिग्ध खेप की सच्चाई सामने आने में 97 दिन लग गए। 21 जुलाई को कस्टम विभाग ने बैग सहित करीब 22 किलोग्राम संदिग्ध पदार्थ बरामद किया था। अब 26 अक्टूबर को कस्टम अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि केंद्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला (सीआरसीएल) नई दिल्ली की जांच रिपोर्ट में 19 किलो 315 ग्राम पदार्थ अफीम होने की पुष्टि हुई है।
सीमा सुरक्षा और बरामदगी पर उठे सवाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सीमा पार करके इतनी बड़ी खेप पांच किलोमीटर अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.