97 किसानों के बीच 50.5 क्विंटल धान बीज का वितरण
पाकुड़, जून 18 -- महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के दमदमा लैंप्स में किसानों के बीच बीज विनिमय एवं वितरण योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर धान का बीज वितरण करने हेतु 100 क्विंटल धान का बीज प्राप्त हुआ है। जिसमें विगत 14 जून को 30 किसानों के बीच 17 क्विंटल धान का बीज, 15 जून को 32 किसानों के बीच 16 क्विंटल धान का बीज तथा 16 जून को 30 किसानों के बीच 15 क्विंटल धान का बीज, 17 जून को 05 किसानों के बीच 2.5 क्विंटल, कुल 97 किसानों के बीच कुल 50.5 क्विंटल धान का बीज का वितरण किया गया है। किसानों के बीच वितरित किए जा रहे धान के बीज की प्रजाति स्वर्णा एमपीयू 7029 है। शेष बचे धान के बीज का वितरण भी किसानों के बीच करने का कार्य किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.