शामली, मार्च 15 -- लोक स्वास्थ्य सेवा समिति शामली के तत्वावधान में हर माह आयोजित होने वाले निशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार को 97वें कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप और जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष कुलदीप गोयल और महामंत्री संजय कुमार त्यागी ने जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप का फूलों ये स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समिति के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे उपलब्ध कराना एक पुनीत कार्य है, जिससे कई लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.