नई दिल्ली, जून 27 -- August Lunar Eclipse 2026: अगस्त 2026 में आसमान में एक ऐसी खगोलीय घटना होने जा रही है, जिस पर दुनियाभर के खगोल प्रेमियों की नजर रहेगी। 27 और 28 अगस्त की रात लगने वाला चंद्र ग्रहण सामान्य ग्रहणों से अलग माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा का करीब 96 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में होगा। इसी कारण कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में इसे 96% ब्लड मून कहा जा रहा है। हालांकि, नाम सुनकर ऐसा लग सकता है कि यह पूर्ण ब्लड मून होगा, लेकिन वैज्ञानिक ऐसा नहीं मानते। उनका कहना है कि यह गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यानी चंद्रमा का लगभग पूरा हिस्सा पृथ्वी की छाया में रहेगा, लेकिन उसका थोड़ा-सा भाग रोशनी में भी दिखाई देगा। यही वजह है कि इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा गया है।96% ब्लड मून क्यों कहा जा...