गढ़वा, अप्रैल 16 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। ऊंचरी स्थित आरके पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है ।आकाश कुमार पासवान ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अर्पित कुमार गुप्ता ने 95% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उसी तरह सान्वी आनंद और गौरव चौबे ने बराबर -बराबर 94% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंकित कुमार शर्मा ने 92% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया। आकृति कुमारी ने 91% अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया। स्कूल में अव्वल रहे आकाश कुमार पासवान ने अंग्रेज़ी में 93, हिंदी में 96, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान में 92 तथा सूचना प्रौद्योगिकी में पूर्ण 100 अंक प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल के छात्रों का शानदार प्...