लखनऊ, मार्च 7 -- यूपी में महिला उद्यमिता की ताकत लगातार बढ़ रही है। 9600 स्टार्टअप की कमान महिलाओं के हाथ में है। महिला संचालित स्टार्टअप 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ आगे बढ़ रहे हैं। टेक्नोलॉजी, एग्रीटेक, हेल्थकेयर व सेवा क्षेत्रों में महिलाएं नवाचार के साथ अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करा रही हैं और नई पहचान बना रही हैं।महिला संचालित स्टार्टअप की यह बढ़ती संख्या प्रदेश में बदलती आर्थिक व सामाजिक तस्वीर को भी दर्शाती है। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से उद्यमिता का एक नया मॉडल उभर रहा है, जो आत्मनिर्भरता, नवाचार और समावेशी विकास को आगे बढ़ा रहा है। यूपी सरकार की ओर से लागू की गई स्टार्टअप नीति व नवाचार को बढ़ावा देने वाली पहल के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, इन्क्यूबेशन व वित्तीय सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे वे अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.