किशनगंज, मार्च 21 -- पोठिया। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा 20 मार्च को 96 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन गनियाबाडी, भोटाथाना, पोठिया प्रखंड में किया गयाक कार्यक्रम के आयोजक डॉ. प्रसन्न पाल, सहायक प्राध्यापक ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि किसान संवाद का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया। इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...