हरदोई, फरवरी 26 -- अतरौली। ब्लॉक भरावन के लालपुर खाले गांव स्थित सिद्धनाथ बाबा मन्दिर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रशासन ने 96.45 लाख रुपये की मंजूरी देते हुए पर्यटन स्थल संवारने का निर्देश दिया है। इससे मंदिर आने वाले हजारों पर्यटकों और शद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सिद्धनाथ बाबा मन्दिर के विकास के लिए प्रशासन द्वारा स्वीकृति धनराशि से यात्री विश्राम हाल, स्वागत द्वार, आरसीसी बेंच, इंटरलाकिंग, बोरिंग, सहित अन्य कार्यों की मंजूरी दी गई है। प्रशासन द्वारा पहली किश्त 2025-26 वित्तीय सत्र में 70 लाख रूपये आवंटित कर दिये गए हैं। सिद्धनाथ बाबा मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुल कश्यप नें यह जानकारी दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे मन्दिर के विकास के साथ साथ क्षेत्र का विकास होगा। सिद्धनाथ बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.