संतकबीरनगर, मार्च 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद की तीनों तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस खलीलाबाद तहसील में आयोजित हुआ। तीनों तहसीलों में कुल 96 मामले आए इसमें से 23 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। खलीलाबाद तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनसुनवाई की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना उपस्थित रहे।जिलाधिकारी द्वारा जन सामान्य की शिकायतों की सुनवाई करते हुए मौके पर निस्तारण योग्य प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निस्तारित कराया गया तथा शेष प्रकरणों को नियमानुसार निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुन...