मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर। ऑपरेशन सतर्क के दौरान आरपीएफ ने शनिवार को पीआरएस कांउटर के पास एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक काले रंग के झोला व एक बैगनी रंग के बैग से विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से 96 बोतल विदेशी शराब व एक स्मार्ट फोन जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच के बाद आरपीएफ ने गिरफ्तार अहियापुर थाना क्षेत्र के नेउरा निवासी सोनू कुमार को जीआरपी के हवाले कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ उत्पाद अधीनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है। पूछताछ के बाद रविवार को आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.