96 बच्चों ने ग्रहण किया पहला परम प्रसाद
लातेहार, जून 6 -- महुआडांड, प्रतिनिधि। प्रखंड के संत जोसेफ चर्च महुआडांड में शनिवार को 96 बच्चों का प्रथम परम प्रसाद संस्कार समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सफेद वस्त्र धारण किए बच्चे हाथों में मोमबत्तियां लेकर जुलूस की शक्ल में चर्च पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया।
समारोह की विशेषताएँ समारोह के दौरान पल्ली पुरोहित फादर सुरेश किड़ो ने विशेष पवित्र मिस्सा पूजा संपन्न कराई। अपने संदेश में उन्होंने परम प्रसाद संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्कार पवित्र आत्मा का वरदान प्रदान करता है तथा व्यक्ति को नैतिक एवं आध्यात्मिक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों को संस्कारी, अनुशासित और आदर्श नागरिक बनने का संदेश दिया। साथ ही अभिभावकों से कहा कि बच्चों के व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.