96 घंटे बाद भी अंधेरा: सांसद के गोद लिए गांव तक में भी नहीं लौटी बिजली
उन्नाव, मई 16 -- उन्नाव, संवाददाता। बेमौसम आंधी और बारिश ने जनपद की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया है। बुधवार को आए तेज अंधड़ के 96 घंटे बाद भी जिले के 109 गांव अंधेरे में डूबे हैं। हालात ऐसे हैं कि सांसद के गोद लिए गांव तक में बिजली बहाल नहीं हो सकी। हजारों लोग भीषण गर्मी में रातें काटने को मजबूर हैं, जबकि विभाग पोल खड़े करने और ट्रांसफार्मर बदलने में जुटा होने का दावा कर रहा है। जिले में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। आंधी के चलते जगह-जगह बिजली के तारों पर पेड़ गिर गए, ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरे और सैकड़ों पोल टूट गए। नतीजा यह रहा कि जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। शनिवार तक, यानी 96 घंटे बीत जाने के बाद भी जिले के 109 गांवों में बिजली बहाल नहीं हो सकी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.