लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम आउटसोर्सिंग के माध्यम से 96 कंडक्टरों को रखने जा रहा है। ऐसे में आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से इन पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी कर दी गई है। अब निगम की ओर से इन कंडक्टरों की तैनाती की प्रक्रिया की जाएगी। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार की ओर से मेरिट सूची जारी कर दी गई है। फिलहाल आउटसोर्सिंग पर कंडक्टरों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...