समस्तीपुर, फरवरी 16 -- समस्तीपुर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को जिले में बड़े पैमाने पर लाभार्थी महिलाओं के खाते में राशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम से डीबीटी के माध्यम से राशि जारी की गई, जिसका सीधा प्रसारण समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जीविका दीदियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। इस अवसर पर जिले के कुल 96 हजार 875 परिवारों को लाभान्वित करते हुए 96 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। योजना के तहत प्रत्येक चयनित महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार की प्रारंभिक सहायता दी गयी। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें अधिकतम 2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता एवं प्रशिक्षण की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी। डीएम रोशन कुशवाहा ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.