नई दिल्ली, मार्च 2 -- अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों के बुरे हाल हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर सोमवार को 5 पर्सेंट और टूटकर BSE में 85.93 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने 52 हफ्ते का अपना नया निचला स्तर बनाया है। कंपनी के शेयर अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 95 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 29 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 45 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। 95% से अधिक लुढ़क गए रिलायंस इंफ्रा के शेयररिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 95 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। अनिल अंबानी की फ्लैगशिप कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 10 जनवरी 2008 को 2641 रुपये...