जहानाबाद, अप्रैल 1 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले में निर्धारित लक्ष्य के अनुकूल किसानों से धान की खरीद लगभग पूरी हुई। लेकिन, 9563 किसानों का धान खरीद नहीं हो सका। बताते चले कि वित्तीय वर्ष 25- 26 में जिले में 60991 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य के विरुद्ध 10284 किसान से 60990.889 एमटी खरीद हुई। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में 19847 किसान अपने धान बिक्री करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किये थे। 31 मार्च तक धान खरीद की अंतिम तिथि निर्धारित थी। अंतिम तिथि तक 10284 किसान से ही धान की खरीद की गई, जिसमें 9988 किसान का भुगतान हो गया है। जबकि 296 किसान का भुगतान लंबित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.