नई दिल्ली, मार्च 6 -- चीन की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD ने अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV BYD Great Tang का इंटीरियर आधिकारिक तौर पर दिखा दिया है। एक दिन पहले कंपनी ने इसका एक्सटीरियर डिजाइन पेश किया था और अब इसके अंदर की झलक भी सामने आ गई है। यह SUV कंपनी की D-सेगमेंट फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV होगी और इसमें लग्जरी, टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह SUV एक बार चार्ज में करीब 950 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इसे अपनी कैटेगरी में बेहद खास बनाती है। 5 मार्च को इसके लॉन्चिंग की पुष्टि की गई है। यह भी पढ़ें- मारुति की इस ईवी की लूट मची, डिमांड ऐसी कि 5 लाख कारों का प्रोडक्शन बढ़ाना पड़ा2+2+3 सीटिंग लेआउट और लग्जरी केबिन नई BYD Great Tang में 2+2+3 सीटिंग लेआउट दिया गया है। यानी इसमें कु...