सोनभद्र, अप्रैल 28 -- सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 950 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अवई फासिल्स पार्क तिराहा के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद आलम निवासी चोपन बैरियर हाइड्रिल कॉलोनी के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना चोपन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- सल्ट में दस किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...