लखनऊ, अगस्त 7 -- आटे में शैलखड़ी (सोप स्टोन) और अन्य मिलावट की आशंकाओं के बीच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने राजधानी की फ्लोर मिलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच प्रमुख इकाइयों में छापेमारी की। तीन दिन तक चले विशेष अभियान में 55 क्विंटल बिना अनिवार्य पैकेजिंग-लेबलिंग वाला मैदा जब्त कर लिया गया, जबकि 950 किलो कीड़े लगी सूजी मौके पर ही नष्ट करा दी गई। विभाग ने कुल 10 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर चार से छह अगस्त तक चले अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की पांच टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने काकोरी, बीकेटी, मोहनलालगंज और सरोजनीनगर स्थित फ्लोर मिलों का सघन निरीक्षण किया। काकोरी के...