जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- एसएस 2 उच्च विद्यालय, पटमदा में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सौविक नाग को विद्यालय परिवार की ओर से सोमवार को सम्मानित किया गया। सौविक ने 95.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। मौके पर सौविक के पिता सुभाष रंजन नाग को भी सम्मानित किया गया। वे विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष भी हैं। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने दोनों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्राचार्य ने कहा कि सौविक की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने पिता सुभाष रंजन नाग के मार्गदर्शन और समर्पण की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.