मऊ, मार्च 17 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं दूसरे दिन भी कड़ी निगरानी में कराई गई। मंगलवार को प्राथमिक और जूनियर स्तर पर प्रथम पाली में गणित और द्वितीय पाली में संस्कृत एवं उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित हुई है। वहीं वार्षिक परीक्षाओं के दौरान भी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के तमाम प्रयास के बाद भी शत प्रतिशत छात्र उपस्थित नहीं हो रहे हैं। लगभग 95.5 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा दी। जबकि 4.5 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। जिले में 1208 प्राथमिक उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसके साथ-साथ पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ब्लॉक स्तर पर संचालित है इन सभी स्कूलों में 1.28 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। मंगलवार को प्रथम पाली में 9.30 बजे से 11.30 बजे तक कक्षा 1 से 8 तक बच्चों ने गणित विषय की परीक्षा में शामिल...