95 हजार से अधिक आबादी प्रभावित, अब तक 29,572 मरीजों का हुआ उपचार
लखीसराय, सितम्बर 21 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने संभावित बीमारियों की रोकथाम को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। बाढ़ से प्रभावित 19 गांवों और क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों की सक्रियता बढ़ाई गई है। जिला प्रशासन की ओर से 20 सितंबर को की गई समीक्षा के अनुसार इन क्षेत्रों की करीब 95,672 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। अब तक 29,572 मरीजों का उपचार किया जा चुका है, जबकि 20 सितंबर को ही 245 मरीजों की जांच और इलाज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी की आशंका को देखते हुए लगातार चिकित्सा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रभावित इलाकों में मरीजों की जांच के साथ दवाओं का वितरण और जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.