95 स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच
साहिबगंज, अप्रैल 16 -- बोरियो, प्रतिनिधि। आरबीएसके के तहत गुरुवार को प्रखंड के यूएमएस चालधोवा व जेटके कुम्हारजोरी में स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच हुई। जानकारी के अनुसार यूएमएस चालधोवा में डॉ. सुदामा साह के नेतृत्व में 45 एवं यूएमएस जेटके कुम्हारजोरी में डॉ. पंकज कुमार गुप्ता की अगुवाई में 50 बच्चों का वजन, ऊंचाई, आंख, नाक, कान, गला एवं हृदय रोग से संबंधित बीमारियों की जांच की गयी। मौके पर नेत्र सहायक देवेन्द्र कुमार, एएनएम प्रभावती मुर्मू, रेजीना हेम्ब्रम, फर्माशिष्ट विजय प्रताप आदि थे। यह भी पढ़ें- आरबीएसके के तहत स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.