भदोही, जनवरी 10 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 19 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 85 दो पहिया तथा 10 चार पहिया समेत कुल 95 वाहनों का चालान किया किया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने महदवां से एक, थाना गेट से एक, गोपीगंज ने गेराई से तीन, कस्बा से दो, कोइरौना ने लखनपुर भदरांव से एक, औराई ने समधाखास से दो, बनवासीपुर से सात, सुरियावां ने बवई से एक, दुर्गागंज ने छनौरा से एक लोगों के साथ ही कुल 19 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण बाइक चालकों में अफरा-तफरी की स्थित की रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.