भदोही, मार्च 22 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने जांच पड़ताल में नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखा है। इस दौरान 83 दो पहिया तथा 12 चार पहिया समेत 95 वाहनों का चालान किया। सुरियावां थाने की पुलिस ने हरीपट्टी से चार, भदोही कोतावली पुलिस ने उमरी गांव से पांच लोगों के साथ ही कुल नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। पर्वों के बीच यातायात पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के कारण बाइक सवारों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.