अलीगढ़, मार्च 28 -- n इगलास थाना क्षेत्र के गांव कैमावरी स्थित आश्रम का मामला n 15 साल से आश्रम में रह रहे थे संत,पुलिस मान रही आत्महत्याइगलास, हिन्दुस्तान संवाद। इगलास थाना क्षेत्र के गांव कैमावली स्थित माधवानन्द आश्रम में शुक्रवार 95 वर्षीय संत की जलकर मौत हो गई। शव कुटिया में मिला। वह कुछ महीनों से पैरालाइसिस अवस्था में थे। पुलिस आत्महत्या मान रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दियार गया है।मुरारी उर्फ स्वामी अदेतानंद ( 95 वर्ष) पिछले 15 साल गांव कैमावली स्थित माधवानन्द आश्रम में रह रहे थे। रोजाना की तरह गुरुवार की रात वह अपनी कुटिया में लेटे थे। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण आश्रम में पहंुचे तो कुटिया का दरवाजा नहीं खुला था। शक होने पर ग्रामीण कुटिया में घुसे तो शव जली अवस्था में पड़ा था। यह देख लोगों के होश उड़ गए। देखते ही द...