बदायूं, फरवरी 20 -- कुंवरगांव। नगर के होली चौक पर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। पूर्व में आयोजित मूल्यांकन शिविर में चयनित 95 लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र समेत अन्य आवश्यक उपकरण सौंपे गए। कार्यक्रम में लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। कई बुजुर्गों ने बताया कि उपकरण मिलने से उनके दैनिक जीवन की कठिनाइयां काफी हद तक कम होंगी। वार्ड संख्या सात के सभासद राकेश साहू की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. नदीम, डॉ. अमित मौर्य और उपेंद्र साहू, राकेश साहू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.