पटना, जुलाई 22 -- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य में दो जुलाई से 19 जुलाई तक बड़े पैमाने पर जांच हुई। इस दौरान राज्यभर में 95 लाख 32 लोगों की टीबी की जांच हुई। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह भी बताया कि संवेदनशील आबादी में 3.14 लाख एक्स-रे किए गए। इस दौरान 8,537 टीबी रोगियों को चिह्नित कर निक्षय पोर्टल पर उनका नाम दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...