95 बोतल अंग्रेजी शराब लदी कार पकड़ी गई
गया, जून 2 -- उत्पाद विभाग की टीम ने मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 95 बोतल विदेशी शराब लदी एक कार जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सोमवार रात सूचना के आधार पर चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान झारखंड की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 95 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि जब्त शराब की मात्रा करीब 71 लीटर है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्माइलनगर निवासी पंकज कुमार और अलीगंज निवासी ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में एएसआई आलोक कुमार के साथ विजय कुमार राय, विकास रंजन एवं उत्पाद विभाग की अन्य टीम शामिल रही। विभाग ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.