95 फीसदी अनुदान पर महिला समूह को मिली लाह क्रशर मशीन
गुमला, अक्टूबर 4 -- कामडारा। झास्को लैंपस रांची के तत्वावधान में शनिवार को उद्योगिनी संस्था की ओर से प्रखंड के विभिन्न गांवों में 10 महिला उद्यमी समूहों के बीच 95 प्रतिशत अनुदान पर लाह क्रशर मशीन का वितरण किया गया। कजरा, तुरबूल, रायबा, बोंगदा, टुरुंडु, पोजे और चितापीड़ी समेत अन्य गांवों के महिला समूहों को मशीन दी गई।संस्था के सदस्यों ने बताया कि मशीन मिलने से महिला समूहों को लाह कतरने में सुविधा होगी। इससे लाह आधारित काम को बढ़ावा मिलने के साथ महिलाओं के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को भी बल मिलेगा। मशीन वितरण के दौरान उद्योगिनी संस्था के नारायण साहू, प्रदीप तोपनो समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.