काशीपुर, अप्रैल 18 -- काशीपुर। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 95 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार की रात कोतवाली काशीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गंगे बाबा रोड स्थित शव विश्राम स्थल के पास से स्कूटी सवार मंझरा निवासी फरीद उर्फ बाबू पुत्र फारूख को गिरफ्तार किया। जहां तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 95 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस रामनगर से खरीद कर लाया था तथा वह चरस बेचने के साथ ही खुद भी चरस का आदी है। यह भी पढ़ें- युवक गिरफ्तार, 4.9 किलो पोस्ता छिलका बरामद पुलिस टीम में बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह मेहता, एसआई देवेंद्र सामंत, कांस्टेबल मनोज जोशी, सचिन कुमार शामिल रहे। यह भी पढ़ें- पांच किलोग्राम अफीम के साथ केदल गांव से अधेड़ ...