गिरडीह, फरवरी 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के अलगडीहा मोड़ में विधायक नागेन्द्र महतो ने सोमवार को नहर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। खेतको -अलगडीहा इलाके में नहर का निर्माण किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद मैंने कोनार नहर का मामला विधानसभा में उठाया था। इसके बाद सरकार ने गंभीरता दिखाई और नहर निर्माण कार्य की मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि बगोदर विधानसभा क्षेत्र के 95 गांवों में नहर के पानी से बंजर भूमि में हरियाली आएगी। इस बार दस वर्षों तक कार्य चलना है और खेतों में पाइप के माध्यम से पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा है कि उम्मीद है कि इस बार कोनार नहर निर्माण कार्य का उद्देश्य पूरा होगा और इसके पानी से पटवन कर बंजर भूमि में हरियाली आएगी और इलाके के किसान कृषि कार्य कर समृद्ध होंगे। निर्माण कार्य तोड...