हमीरपुर, मार्च 13 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे की बंधी क्षेत्र में अवैध कब्जे के मामले में एसडीएम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए कब्जा करने वाले सभी 95 कब्जाधारकों को नोटिस जारी किया है। सभी को 18 मार्च को न्यायालय में उपस्थित होकर अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कस्बे में सिंचाई विभाग के बंधी संख्या दो को ध्वस्त करके लोगों ने आलीशान आवासीय भवन,कार्यालय एवं प्रतिष्ठान बना लिए है। इस मामले को लेकर रहटियां निवासी श्याम बाबू ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। इस मामले में वर्ष 2021 में उच्च न्यायालय ने बंधी पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने का आदेश दिया था। हालांकि लंबे समय तक इस आदेश पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी और मामला प्रशासनिक स्तर पर लंबित पड़ा रहा।बाद में सिंचाई विभाग महोबा ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.