95,478 विद्यार्थियों में से 80,831 विद्यार्थियों के बीच पाठ्य पुस्तकों का वितरण
चतरा, सितम्बर 1 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चतरा जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने का दावा जिला शिक्षा विभाग ने किया है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कक्षा एक से पांच तक सरकारी विद्यालयों में कुल 95,478 विद्यार्थी नामांकित हैं। इनमें से 80,831 पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है। वहीं, कक्षा छह से आठ तक कुल 59,375 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनमें 56,491 पुस्तकें वितरण किया गया है।इस तरह विभागीय आंकड़ों के अनुसार कक्षा एक से आठ तक कुल 1,54,853 विद्यार्थी नामांकित हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी ने बताया कि जिले में कक्षा एक से आठ तक नामांकित सभी बच्चों के लिए राज्य सरकार की ओर से पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराई गई है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.