नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- मारुति सुजुकी के कारों की डिमांड एक बार फिर तेज होती दिख रही है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले कंपनी के पास 2 लाख से ज्यादा कारों की बुकिंग पेंडिंग है। डिमांड इतनी ज्यादा है कि अब कंपनी प्रोडक्शन बढ़ाने पर जोर दे रही है। ऐसा करने से ग्राहकों को समय पर कारों की डिलीवरी दी जा सकेगी। बता दें कि 1 अक्टूबर तक मारुति के डीलर नेटवर्क में सिर्फ 17 दिन का स्टॉक बचा था। कंपनी के मार्केटिंग एंड सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने बताया कि 2 लाख से ज्यादा बुकिंग अभी पेंडिंग हैं। कंपनी को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में कारों की बिक्री और डिमांड दोनों मजबूत रहेंगे।नई ब्रेजा की डिमांड सबसे ज्यादा इस पूरी कहानी में मारुति की नई ब्रेजा 2026 सबसे बड़ा नाम बनकर सामने आई है। ईटी में छपी एक खबर के अनुसार, इस SUV की बु...