प्रयागराज, अगस्त 13 -- दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए मास्टर डाटा में शिक्षण संस्थानों के शामिल होने की रफ्तार बेहद धीमी है। जिले के 940 मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में अब तक महज 156 संस्थानों ने ही मास्टर डाटा में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी की है। जबकि इसकी अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित है। ऐसे में बड़ी संख्या में संस्थानों के पास प्रक्रिया पूरी करने के लिए अब सिर्फ एक दिन बचा है। आंकड़ों के अनुसार, 940 संस्थानों में केवल 156 ने मास्टर डाटा में शामिल होने की कार्यवाही पूरी की है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इसे असंतोषजनक स्थिति मानते हुए सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त तक मास्टर डाटा पूरा नहीं कि...