गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता।मानसून सीजन में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए योगी सरकार ने 94.88 करोड़ रुपये की लागत से 76 निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करते हुए 25 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी अवमुक्त कर दी गई है।सीवरेज एवं जल निकासी योजना वित्त वर्ष 2025-26 की इस परियोजना से विभिन्न वार्डों में नालों के निर्माण, चौड़ीकरण और मरम्मत का कार्य होगा। इस परियोजना में जलभराव वाले इलाकों को प्राथमिकता मिली है जहां पिछले वर्ष बारिश के दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल का दावा है कि इन परियोजना के पूरा होने के बाद जलनिकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।वार्ड 26 बेतियाहाता दक्षिणी से पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी की मांग पर फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.