बांका, फरवरी 21 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले के आंगनबाडी केंद्रों से जुडे करीब 94 हजार नौनिहालों को अब तक नई पोशाक नहीं मिल सका है। जिसका मुख्य कारण जीविका समूह के पास पर्याप्त संसाधनों का अभाव बताया जा रहा है। यहां 2341 आंगनबाडी केंद्र संचालित हैं, जहां प्रत्येक केंद्र पर 40 बच्चों के नामांकन की स्वीकृति है। दरअसल, बच्चों के बीच पोशाक के वितरण की प्रक्रिया दिसंबर माह में पूरी हो जानी थी, लेकिन यहां जीविका का सिलाई सेंटर नहीं खुलने और जीविका समूह के पास पर्याप्त संख्या में सिलाई मशीनें उपलब्ध नहीं होने की वजह से समय पर ड्रेस तैयार नहीं किए जा सके हैं। यहां बडे पैमाने पर ड्रेस तैयार करने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता थी, जो तत्काल उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इसी वजह से हजारों बच्चों को ड्रेस मिलने में विलंब हो रहा है। इस योजना के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.