बिहारशरीफ, दिसम्बर 24 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला में 16 से 20 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चला। इसमें 94 फीसदी बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलायी गयी। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि एक हजार 731 टीम को इसमें लगाया गया था। छह लाख 35 हजार 772 घरों तक टीम के सदस्य पहुंचे थे। इन घरों में रहने वाले जीरो से पांच साल तक के चार लाख 84 हजार 653 बच्चों को ड्रॉप दी गयी। पांच साल तक के पांच लाख 15 हजार लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.