दरभंगा, जून 25 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर प्रखंड की खराजपुर पंचायत के अहिला निवासी वरिष्ठ समाजसेवी, रेलवे के मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त राजेन्द्र लाल दास ने अपने 94वें जन्मदिवस पर समाज के लोगों के साथ अपने गांव में 94 पौधे लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वृक्षों की कमी के कारण जलवायु संकट से वातावरण दूषित हो रहा है। वायु व जल संकट के कारण मानव जीवन प्रभावित हो रहा है। इस अवसर पर डॉ. श्याम किशोर दास, रमेश कांत दत, हरे कृष्ण लाल दास, उमेश कुमार दत्त, आरके दत्ता, मंगलदीप, संजय कुमार दास, भूपेंद्र कुमार ठाकुर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...