94 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्टफोन
चित्रकूट, जुलाई 11 -- चित्रकूट, संवाददाता। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत रामनगर ब्लाक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नि:शुल्क स्मार्टफोन वितरित किए गए। काफी पहले से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद कार्यकत्रियों के चेहरे पर खुशी की रौनक दिखी। अब कार्यकत्रियों को विभागीय कार्यों के आनलाइन संचालन में सुविधा मिलेगी।बाल विकास परियोजना अधिकारी महेंद्र पटेल ने 94 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किया। कहा कि स्मार्टफोन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अब विभागीय कार्यों का ऑनलाइन संचालन करेंगी। पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का पंजीकरण, पोषण संबंधी जानकारी, टीकाकरण, गृह भ्रमण, लाभार्थियों का विवरण तथा अन्य विभागीय सूचनाएं डिजिटल रूप से दर्ज की जाएंगी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: आंगनवाड़ी केंद्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.