932 घन मीटर मिला अवैध खनन, चार के खिलाफ मुकदमा
बांदा, जून 3 -- बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र में अवैध मौरंग खनन और परिवहन के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई खनन विभाग की शिकायत और संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। ' खनन निरीक्षक गौरव कुमार गुप्ता ने दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि ग्राम अमलीकौर खादर स्थित स्वीकृत खनन पट्टे के क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के बाद राजस्व एवं खनन विभाग की टीम ने 31 मई को मौके पर जांच की। जांच में किसी व्यक्ति या वाहन को मौके पर नहीं पाया गया, लेकिन अवैध खनन से बने कई गड्ढे मिले, जिनकी पैमाइश की गई। जांच में चार अवैध खनन स्थलों का पता चला, जहां से 932 घन मीटर बालू के अवैध खनन का अनुमान लगाया गया। अधिकारियों के अनुसार इस अवैध गतिविधि से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है और सार्वजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.