बागपत, मार्च 12 -- बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि आज यानि शुक्रवार को किसानों के खाते में आएगी। गुवाहाटी असम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22वीं किस्त की धनराशि देशभर के किसानों के खाते में जारी करेंगे। जिले में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया जाएगा, इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किए। उप कृषि निदेशक विभाति चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जिले के 93285 किसानों के खाते में 18.65 करोड़ रुपये की धनराशि खाते में आएगी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री गुवाहाटी से कार्यक्रम के माध्यम से धनराशि जारी करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र से लेकर सभी बीज भंडार, कृषि कल्याण केंद्र और ब्लॉकों में दिखाया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर नोडल ...