93 साल के पिता ने पुत्र पर लगाया मारपीट का आरोप, केस
धनबाद, जुलाई 26 -- धनबाद। सरायढेला न्यू कॉलोनी निवासी 93 वर्षीय वृद्ध ने अपने बेटे पर ही मारपीट करने, हत्या की कोशिश करने और रुपए छीनने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वीर सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शनिवार को उनके पुत्र बलराज सिंह ने उनके साथ मारपीट की। चार दिनों से लगातार उन्हें उनका बेटा पीट रहा है। शुक्रवार को पुलिस अफसरों ने बेटे को समझाते हुए चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद शनिवार को फिर से बलराज ने मारपीट की। गला दबा कर हत्या करने का प्रयास किया। बेटे ने जेब से 52 सौ रुपए भी छीन लिया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: केला का पेड़ काटने से मना करने पर बेटा ने बुजुर्ग पिता को पीटा पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.