भदोही, फरवरी 13 -- भदोही, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को यातायात पुलिस ने वृहद जांच अभियान चलाया। इस दौरान 93 वाहनों का चालान काटा गया। साथ ही एक वाहन को सीज किया। कार्रवाई से हड़कंप की स्थित रही। जिला यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा, अनुशासन एवं ट्रैफिक नियमों के पालन को अभियान चलाया जा रहा है। जिले के प्रमुख चौराहों, मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग की गई। शुक्रवार को 85 दो पहिया वाहनों तथा आठ चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। जबकि एक वाहन को सीज। लोगों से आह्वान किया कि हेलमेट का प्रयोग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.