प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- प्रतापगढ़। अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 93 लोगों के मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया। इन लोगों को बुधवार को पुलिस लाइन के सई काम्प्लेक्स में बुलाया गया। एसपी दीपक भूकर ने सभी को उनका मोबाइल सुपुर्द किया। सर्विलांस सेल के पुलिस कर्मियों ने लोगों को बताया कि मोबाइल गुम होने पर वे खुद ही इसकी सूचना सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटी रजिस्टर) पोर्टल पर दर्ज कराएं। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय, सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.