जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- जमशेदपुर। कॉलेजों में व्याख्याता नियुक्ति के लिए आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (जेईटी) रविवार को होगी। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में 39,265 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले में 93 केन्द्र बनाये गये हैं। इनमें जमशेदपुर शहर में 84, घाटशिला में छह और पोटका में तीन केन्द्र हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका पहुंच गई है, जिसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में ट्रेजरी में रखा गया है। कल सुबह ट्रेजरी को खोलकर फिर सभी उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट को उसे सौंपा जाएगा। परीक्षा में सुरक्षा के लिए 194 मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। इनमें 93 स्टैटिक, इतने ही उड़नदस्ता और 10 रिजर्व दंडाधिकारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- जेट में आईआरआईएस अटेंडेंस सिस्टम से अभ्यर्थी की होगी पहचान परीक्षा एक पाली में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.